‘बॉर्डर 2’ का टीज़र आते ही मचा धमाल, सनी देओल के तेवर देख बोले फैंस—आवाज़ अब लाहौर तक जाएगी

मुंबई।देशभक्ति से लबरेज़ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। टीज़र में सनी देओल के दमदार तेवर और गूंजती आवाज़ ने फैंस को एक बार फिर पुरानी ‘बॉर्डर’ की याद दिला दी।
टीज़र में सनी देओल का जोशीला अंदाज़ देखते ही दर्शक भावुक हो उठे। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करते नजर आए— “ये डायलॉग सिर्फ बॉर्डर तक नहीं, अब लाहौर तक गूंजेगा”, तो किसी ने लिखा “जब सनी देओल बोलते हैं, दुश्मन खुद-ब-खुद शांत हो जाता है।”
देशभक्ति, जज़्बा और आक्रोश—तीनों का जबरदस्त संगम टीज़र में साफ नजर आ रहा है। सनी देओल का वही पुराना गरजता हुआ अंदाज़ एक बार फिर दर्शकों में जोश भर रहा है। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि ‘बॉर्डर’ भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में गिनी जाती है और अब ‘बॉर्डर 2’ से दर्शकों को उससे भी बड़े स्तर की उम्मीदें हैं। टीज़र ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म भी देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाई देने वाली है।
टीज़र रिलीज के साथ ही #Border2 और #SunnyDeol सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है।
Author: Soron Live 24

