700 किलोमीटर की आस्था यात्रा: बहेड़ी से सोरों पहुँचे पदयात्री, भगवान वराह के किए दर्शन जायेगे खाटूश्याम 

700 किलोमीटर की आस्था यात्रा: बहेड़ी से सोरों पहुँचे पदयात्री, भगवान वराह के किए दर्शन जायेगे खाटूश्याम

सोरों/कासगंज।बहेड़ी जिला बरेली से 8 दिसंबर को पैदल यात्रा पर निकले यात्री अंकुश पंडित, मनोज गंगवार, अजय मौर्य व हिमांशु कुमार आज तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र पहुँचे। यहां उन्होंने भगवान वराह के दर्शन किए तथा विश्राम किया।

यात्रियों ने बताया कि यह उनकी लगभग 700 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा है, जो उनकी तीसरी पदयात्रा है। इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य गौमाता की रक्षा तथा हिंदू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प है।

इस दौरान यात्री अंकुश पंडित ने कहा, “गौमाता हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं। उनकी रक्षा के बिना सनातन परंपराओं की रक्षा संभव नहीं है। हमारा संकल्प है कि हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए समाज में जागरूकता फैलाएं और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ें।”

तीर्थ नगरी सोरों पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने यात्रियों का स्वागत किया और उनकी आस्था, त्याग व संकल्प की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि ऐसी पदयात्राएं समाज में धार्मिक चेतना और संस्कारों को मजबूत करती हैं।

#kasganj #soron #khatushyam #yatra

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *