जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा,14 गिरफ्तार — चौकी प्रभारी निलंबित

कासगंज। कोतवाली कासगंज क्षेत्र में अवैध जुआ व सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नगला टटी, नदरई स्थित एक घर में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान हार-जीत की बाजी लगाते 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
जगह से 1,10,000 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन, 4 मोटर साइकिल, ताश पत्ते, एलईडी टॉर्च और तिरपाल बरामद किए गए। जुआ संचालक कोमल सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली कासगंज में मुकदमा संख्या 846/25, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
अभियान में सफलता को देखते हुए पुलिस टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया है, जबकि कार्रवाई के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी नदरई अवधेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
मनीष कुमार, रामवीर, इमरान, भूपसिंह, दयाराम सिंह, जीतू, सुनील कुमार, सौरभ उर्फ कन्हैया, गौरव कुमार, संतोष, अवधेश कुमार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और सुभाष बघेल।
फरार:
Author: Soron Live 24

