बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर सोरों में जश्न,भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयाँ

बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर सोरों में जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयाँ

कासगंज।बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद कासगंज जनपद की तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जीत की खुशी साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता के भरोसे को ऐतिहासिक करार दिया।

नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा, “बिहार में एनडीए की भारी जीत इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता विकास और स्थिर शासन पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों को बिहार ने खुलकर समर्थन दिया है। यह जीत नए भारत की मजबूत होती नींव का संकेत है।”

युवा नेता मनीषा शर्मा ने कहा, “बिहार के मतदाताओं ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को नकारकर विकास और सुशासन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। एनडीए सरकार पर लोगों का भरोसा पहले से अधिक मजबूत हुआ है। यह जीत हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने वाली है।”

सोरों नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार में भाजपा-एनडीए की जीत देश की जनभावनाओं का प्रतिबिंब है। नरेंद्र मोदी और एनडीए के नेतृत्व पर जनता का लगातार बढ़ता भरोसा भविष्य के लिए शुभ संकेत है। यह परिणाम देश को विकास की तेज गति पर आगे बढ़ाने वाला है।”

जीत के ऐलान के बाद कस्बे में भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया और लड्डू-जलेबी बाँटकर एक-दूसरे को बधाई दी। सोरों में पूरे दिन जश्न का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में
मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ,मनोज मधुबन कृष्णकांत वशिष्ठ मनीष शर्मा पंडा , योगेश चौधरी, संपूर्णानंद भारद्वाज ,राहुल पाठक ,विजय गोस्वामी, पप्पू गुप्ता ,नीरज रावत ,सांत्वना पाराशर, ब्रजेश उपाध्याय, अरविंद तिवारी ,रामेश्वर दयाल महेरे,आशुतोष तिवारी ,अजय गुप्ता ,रामावतार दोनेरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *