पीड़ित डॉक्टर ने सीएमओ सहित थाने में दी तहरीर,कार्रवाई की मांग
दो दिन पूर्व डॉक्टर के साथ की गई थी मारपीट एवं अभद्रता
आकाश यादव के खिलाफ अस्पताल स्टाफ में कड़ा आक्रोश

कासगंज/पटियाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हेमंत कुमार के साथ अस्पताल के ही संविदा कर्मचारी आकाश यादव ने मारपीट कर अभद्रता की तथा जाति सूचक गालियां भी दीं। आपको बता दें इस पूरे मामले में 14 वर्षों से पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीधे साधे डॉ हेमंत कुमार परिवार सहित बुरी तरह से आहत व डरे हुए हैं वहीं तैनात संविदा कर्मचारी आकाश यादव द्वारा मारपीट एवं अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित डॉक्टर हेमंत कुमार ने सीएमओ सहित थाना पटियाली में तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी आकाश यादव दबंग प्रवृत्ति का है जिस पर अधीक्षिका की मेहरबानी बनी रहती है।संविदा कर्मचारी आकाश यादव पूर्व में भी कई वरिष्ठ डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ अभद्रता कर चुका है । विभागीय अधिकारियों के ढ़िलमुल रवैये एवं अपने स्थानीय नेताओं से रसूख के कारण आकाश यादव कार्रवाई से भी बच जाता है । जिससे उसके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं । पीड़ित डॉक्टर का पक्ष लेते हुए कई अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक पत्र लिखकर सामूहिक हस्ताक्षर कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल से स्थानांतरण एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
Author: Soron Live 24

