दिल्ली धमाके के बाद कासगंज में हाई अलर्ट, संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू

दिल्ली धमाके के बाद कासगंज में हाई अलर्ट, संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू

कासगंज। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद जनपद कासगंज में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहन की सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबा, सराय और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में व्यापक चेकिंग की जा रही है।

जनपद की सीमाओं पर भी आवागमन के प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर भारी पुलिस बल के साथ तलाशी अभियान जारी है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों, बक्सों और पार्सलों की जांच में जुटी हुई है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है, तो उसे छुएं नहीं, बल्कि तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर इसकी सूचना दें।

कासगंज पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

#kasganjpolice #लालकिला #धमाका #दिल्ली

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *