बजरंग दल कासगंज ने मनाया हुतात्मा सप्ताह 33 यूनिट रक्तदान कर दी शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि

बजरंग दल कासगंज ने मनाया हुतात्मा सप्ताह — 33 यूनिट रक्तदान कर दी शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि

कासगंज।ब्रज प्रांत के निर्देशानुसार बजरंग दल कासगंज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हुतात्मा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम गुरुवार को श्री कृष्णा चैरिटेबल ब्लड बैंक, नदरई गेट पर आयोजित हुआ,
जिसका शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद (VHP) एटा विभाग ब्रज प्रांत के विभाग संगठन मंत्री श्री कपिल तिवारी एवं कासगंज कोतवाली प्रभारी श्री प्रवेश राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

हुतात्माओं की याद में रक्तदान का संकल्प

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बजरंग दल विभाग संयोजक (एटा विभाग ब्रज प्रांत) अमरीष वशिष्ठ ने बताया कि
2 नवंबर 1990 को राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई गोलीबारी में हजारों कार्यकर्ता शहीद हुए थे।
उसी घटना की स्मृति में बजरंग दल द्वारा हर वर्ष नवंबर माह में हुतात्मा सप्ताह मनाया जाता है।

“1990 में बजरंग दल ने संकल्प लिया था कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।
तब से हर वर्ष देशभर में लाखों यूनिट रक्तदान कर उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।”
अमरीष वशिष्ठ, विभाग संयोजक, एटा विभाग ब्रज प्रांत

33 यूनिट रक्तदान, कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

इस अवसर पर कुल 33 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पटका और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे —
आकाश जी (नगर प्रचारक), प्रमोद साहू, संजय गोड, दीपक गुप्ता, किशन मुरारी, दरगड गोविंद महेरे, ओमकार सैनी, राज दिवाकर, सत्यम माथुर, विजय कुमार, सुशांत बघेल, किशन राजपूत, राजेंद्र मौर्य, संजीव, राहुल, सौरव, हिमांशु, आकाश सेनी, वीरपाल, विपिन, सीलू, शतीश वर्मा, ऋषभ देव, नितिन माहेश्वरी, पुनीत गुप्ता, तरुण गुप्ता, काले, उदय विजय आदि।

साथ ही सोरों, सहावर, सिद्धपुरा सहित अन्य प्रखंडों से भी बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

हुतात्मा सप्ताह बना सेवा और संकल्प का प्रतीक
बजरंग दल द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल सेवा और समर्पण का उदाहरण रहा,
बल्कि देशभक्ति की उस भावना को भी जीवित करता है,
जिसमें कारसेवकों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *