कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी सोरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब — गंगा स्नान व दीपदान से गूंजे घाट 

कार्तिक पूर्णिमा पर सोरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब — गंगा स्नान व दीपदान से गूंजे घाट 

 

कासगंज(सचिन उपाध्याय /रवि श्रोतीय)तीर्थ नगरी सोरों सूकर क्षेत्र के हरि पैड़ी, लहरा एवं कादरगंज गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें उमड़ पड़ीं। हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा।

कुंड में स्नान करते श्रद्धालु 

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान वराह मंदिर, गंगा माता मंदिर एवं तैलीय जातीय मंदिर में दर्शन-पूजन कर दीपदान किया। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा तट पर दीप प्रज्वलित करने से जीवन के समस्त पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गंगा मंदिर के पुजारी कालीचरण माफीदार ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा  “कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और दीपदान शाश्वत पुण्य प्रदान करने वाला होता है। इस दिन गंगा माता स्वयं पृथ्वी पर अवतरित होकर अपने भक्तों के पापों का शमन करती हैं। जो श्रद्धालु श्रद्धा व भक्ति के साथ दीप प्रवाहित करते हैं, उनके जीवन में प्रकाश, शांति और समृद्धि का वास होता है।”घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और ड्यूटी पर सदर आंचल चौहान ने स्वयं घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।। भक्तों ने भावविभोर होकर “गंगे हरि गंगे” के जयकारे लगाए और दीपों की छटा से पूरा सूकर क्षेत्र स्वर्णिम प्रकाश में नहा उठा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *