तेज रफ्तार बोलेरो ने चाट के ठेले में मारी टक्कर, चाट विक्रेता गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बोलेरो ने चाट के ठेले में मारी टक्कर, चाट विक्रेता गंभीर रूप से घायल

 

सोरों (कासगंज)।बुधवार शाम तीर्थ नगरी सोरों में तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी चाट की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चाट विक्रेता रजत पुत्र सत्यवीर (उम्र 20 वर्ष, निवासी चंदन चौक, सोरों) गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग बोलेरो कार न0 up 81B R 2858 बरेली की ओर से तेज गति में आ रही थी, जिसने नियंत्रण खोते हुए सोरों ठंडी सड़क शिव शंकर ऑटो पार्ट्स के सामने ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेला पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
घायल रजत को तत्काल सोरों सीएचसी लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद बोलेरो में सवार ड्राइवर और उसके साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि यदि आसपास अधिक लोग मौजूद होते, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *