कासगंज में समाजवादी व्यापार सभा ने दिया ज्ञापन, स्व. जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा पुनः लगाने की मांग

कासगंज में समाजवादी व्यापार सभा ने दिया ज्ञापन, स्व. जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा पुनः लगाने की मांग

कासगंज। समाजवादी व्यापार सभा जनपद कासगंज के जिलाध्यक्ष रिंकू महाजन के नेतृत्व में व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को कासगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि सीतापुर निवासी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव के पूज्य दादा एवं पूर्व सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जगनाथ प्रसाद अव्यथ उर्फ जगना बाबू जी की प्रतिमा को जिला प्रशासन द्वारा हटाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित कदम है। यह कार्य प्रदेश सरकार के इशारे पर किया गया है, जिससे समाजवादी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

समाजवादी व्यापार सभा ने इस निर्णय को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया और प्रतिमा को पुनः स्थापित किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सीतापुर में स्व. जगना बाबू जी की प्रतिमा पुनः अपने स्थान पर स्थापित नहीं की गई, तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के दौरान रिंकू महाजन (जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा), अभय राज मिश्रा नगर अध्यक्ष सपा सोरों, जितेंद्र कुमार पाउ , ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा राज मिश्रा , व्यापार सभा के जिला महासचिव आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *