सोरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक सम्पन्न, देव दीपावली को लेकर बनी भव्य योजना

सोरों (कासगंज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में देव दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा हरि की पौड़ी, हरि पदी तट पर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विगत वर्षों की भांति इस बार भी देव दीपावली पर्व को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संघ के अनुसंघिक संगठनों, नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। आगामी देव दीपावली पर सोरोंजी हरि पदी गंगा तटों को सवा लाख दीपों से सजाने की योजना बनाई गई। इसके साथ ही पंचकोसी परिक्रमा आयोजन और संघ के शताब्दी वर्ष पर “हर घर संपर्क अभियान” की रूपरेखा भी तय की गई।
बैठक में विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संघचालक एन.पी. सिंह हल्दिया, अमित अग्रवाल, जयकिशन तिवारी, केशव महेरे, अभिषेक वशिष्ठ, सुनील तिवारी, गोविन्द तिवारी, देवांश शर्मा, अर्पित गुप्ता, राजेन्द्र मौर्य, सांत्वना पारासर, आदित्य काकोरिया, दीपक बोहरे, संतोष मिश्रा, मनीष शर्मा पंडा जी,गंगाविष्णु, नीरज उपाध्याय, दिलीप वशिष्ठ, जय सिंह, शरद तिवारी, राहुल पाठक, अमित त्रिवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

