कायस्थ बंधुओं ने कलम पूजन करके मनाया भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस

कायस्थ बंधुओं ने कलम पूजन करके मनाया भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले हुआ कार्यक्रम

 

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य महाराज के प्राकट्य दिवस एवं यम द्वितीया पर्व पर गुरुबार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया, कलम पर तिलक किया, कलावा बांधा और सर्व समाज की शांति व समृद्धि के लिए कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में शहर की दुर्गा कॉलोनी गली नंबर चार स्थित संगठन के संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना के निज निवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र सक्सेना ने की।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया

मुख्य अतिथि लक्ष्मण सक्सेना , विशिष्ट अतिथि नवल किशोर सक्सेना, राधे श्याम सक्सेना रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि लक्ष्मण सक्सेना ने बताया कि सृष्टि के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्य दिवस यम द्वितीया को मनाया जाता है। इसी के चलते गुरुवार को कलम पूजन कार्यक्रम किया गया। संचालक अखिलेश सक्सेना, मनोज मंजूल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान राधेश्याम सक्सेना, अचिंत सक्सेना, मनोज मंजुल, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना जौहरी, सीमा कुलश्रेष्ठ, सावित्री देवी समेत समाज के अन्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *