खेत में बांधे बछड़े की दर्दनाक मौत, बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

खेत में बांधे बछड़े की दर्दनाक मौत, बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कासगंज।सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला राधे में खेत में बंधे एक बछड़े की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि खेत में फसल को नुकसान पहुंचाने के कारण एक किसान ने बछड़े के पैर बांध दिए थे, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि बछड़ा खेत में आकर लहसुन की फसल खा जाता था। इसी कारण किसान ने उसके पैर बांध दिए, जिससे उसकी जान चली गई।

सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि खेत में पैर बांधने से बछड़े की मृत्यु हुई है। पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
इस दौरान बजरंग दल के जिला सहसंयोजक गोविंद महेरे, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष वरुण कुमार, प्रखंड मंत्री जीतू मौर्य, विक्की निर्भय, ओमवीर मौर्य, यश महेरे, राजकुमार और सुधांशु भारद्वाज सहित कई सदस्य मौके पर मौजूद रहे और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *