कासगंज में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन
एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कासगंज, पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत में “इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने, ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना…” पंक्तियों के साथ वीर शहीदों को नमन किया गया।
इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हो जाते हैं। उनकी कीर्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
गौरतलब है कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख की उत्तरी सीमा पर चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवानों ने वीरगति प्राप्त की थी, जिनकी स्मृति में यह दिवस प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी सहावर सुश्री शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री रविन्द्र मलिक सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
#PoliceSmritiDiwas #KaasganjPolice #SPAnkitaSharma #TributeToMartyrs
Author: Soron Live 24

