कासगंज: भारतीय किसान यूनियन हलधर द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह, जनपद के पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कासगंज: भारतीय किसान यूनियन हलधर द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह, जनपद के पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (हलधर) के तत्वावधान में शुक्रवार को कासगंज के नगरी गेट स्थित ब्रज वाटिका में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के पत्रकारों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं संगठन पदाधिकारियों ने पत्रकारों को पटका, शॉल उड़ाकर, डायरी-पेन भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं। किसान और पत्रकार दोनों ही समाज की सच्ची आवाज हैं। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है। भारतीय किसान यूनियन हलधर सदैव पत्रकारों के साथ खड़ी है।”

वहीं यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान ने कहा कि “किसान और पत्रकार दोनों ही समाज के जनप्रतिनिधि हैं। जब पत्रकार निष्पक्षता से कलम चलाता है, तो समाज की दिशा और दशा बदल जाती है। यूनियन हर स्तर पर पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।”

इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान, अशोक राघव, संजय नायक, जिला अध्यक्ष कासगंज ठाकुर बृजेश चौहान, विजय पुंडीर सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *