“भारत में तालिबानी सोच की कोई जगह नहीं”- भूपेश शर्मा

अफगानिस्तान विदेश मंत्री की देवबंद यात्रा पर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ का कढा विरोध
सोरों/कासगंज।तालिबान सरकार के अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत आगमन और देवबंद पहुंचकर महिला पत्रकारों को पर्दे में रहने के आदेश देने की खबर से देशभर में रोष फैल गया है। इसी कड़ी में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने इसे भारत की अस्मिता और नारी सम्मान पर सीधा प्रहार बताते हुए तीखा विरोध दर्ज किया है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि — “भारत वह भूमि है जहां नारी को ‘शक्ति’ और ‘मां’ के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में तालिबानी विचारधारा के व्यक्ति का भारत की पवित्र भूमि देवबंद जैसे स्थान पर आकर पर्दानशीन संस्कृति थोपने का प्रयास न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बल्कि अत्यंत निंदनीय है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भारत में वही देवबंद क्यों चुना गया? क्या यह किसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है? भूपेश शर्मा ने कहा कि देवबंद की धरती पर तालिबानी सोच का प्रचार भारत की आंतरिक एकता और सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरे की घंटी है।
संघ ने यह भी मांग की कि भारत सरकार इस तरह के विवादास्पद विदेशी नेताओं की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे और ऐसे तत्वों को देश की धरती पर “तालिबानी मानसिकता का प्रसार करने की इजाजत न दी जाए।”
अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस विषय पर सरकार और प्रशासन मौन रहे तो देशभर में “भारत की नारी मर्यादा और स्वाभिमान” की रक्षा को लेकर जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
#तालिबान #सोच #विरोध #अखंडआर्यावर्तनिर्माणसं घ
Author: Soron Live 24

