सोरों के बदरिया में नारद मोह, राम जन्म की लीला के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

कासगंज। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)रविवार को तीर्थनगरी सोरों के मोहल्ला बदरिया में स्थित श्री मुरली मनोहर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला कमेटी अध्यक्ष विजय उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल माहिर ने भगवान गणेश की आरती उतारकर और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान गणेश और रामायण जी की आरती उतारी गई।
शुभारंभ के साथ ही मंच पर नारद मोह और राम जन्म जैसे धार्मिक प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, पत्रकार बंधु एवं रामलीला कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
रामलीला कमेटी अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने कहा —
> “हर वर्ष की तरह इस बार भी बदरिया की रामलीला श्रद्धा और परंपरा का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों और संस्कारों से जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया।।
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा —
> “रामलीला हमारे जीवन का सांस्कृतिक उत्सव है। ऐसी लीलाओं से समाज में भक्ति, नैतिकता और एकता का भाव मजबूत होता है। नगर पालिका की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।”
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष विजय उपाध्याय, सनी अग्रवाल, रोहित देवल, सोनू दुबे शशिकांत, हिमांशु पंडित रोहित गैारव, शर्मा सौरव,शेंकी ठाकुर, आशीष ठाकुर,सत्यप्रकाश, रमाकांत तिवारी,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

