मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, जनपद कासगंज ।। ???? “डिजिटल अरेस्ट अपराध का नया रूप, स्वयं की जागरूकता सबसे कारगर”

।। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, जनपद कासगंज।।

“डिजिटल अरेस्ट अपराध का नया रूप, स्वयं की जागरूकता सबसे कारगर”

 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद कासगंज में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बों, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

आज दिनांक 05.10.2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों —
थाना कासगंज के प्रा.वि. ग्राम अफजलपुर,
थाना सोरों के प्रा.वि. ग्राम चण्डौस,
थाना ढोलना के प्राइमरी स्कूल खैरपुर,
थाना सहावर के प्रा.वि. गनेशपुरा,
थाना अमांपुर के प्रा.वि. महदवा,
थाना सुन्नगढ़ी के एस.जी.एस. माध्यमिक स्कूल,
थाना पटियाली के कनेसर नगला डलू,
थाना गंजडुण्डवारा के पंचायत नगला भगना,
थाना सिढ़पुरा के के.सी. आदर्श इंटर कॉलेज,
थाना सिकन्दरपुर वैश्य के पंचायत भवन जारी,
तथा महिला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-04
में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इन कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि “डिजिटल अरेस्ट” साइबर अपराध का एक नया रूप है, जिसमें अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर पीड़ित को डराते हैं, फर्जी वारंट दिखाते हैं और धन उगाही करते हैं।

डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपाय:
• अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स न उठाएं।
• किसी के द्वारा धमकाने पर घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
• बैंक जानकारी, पासवर्ड या निजी डेटा किसी अजनबी को न दें।
• मजबूत पासवर्ड रखें और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।

महिला बीट अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट से बचने का सबसे सशक्त उपाय स्वयं की जागरूकता है।
इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को साइबर हिंसा, झूठे मुकदमों के परिणाम, प्रेम संबंधों में पलायन, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।कासगंज पुलिस का संदेश:
“सुरक्षित रहें, सजग रहें — आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है।”

#MissionShakti #KasganjPolice #DigitalArrestAwareness #WomenSafety #UPPolice

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *