कासगंज का शानदार प्रदर्शन — ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में फिर बना नंबर वन 99.19% निस्तारण के साथ कासगंज ने रचा नया रिकॉर्ड

कासगंज का शानदार प्रदर्शन — ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में फिर बना नंबर 1

99.19% निस्तारण के साथ कासगंज ने रचा नया रिकॉर्ड

लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में चमका कासगंज

कासगंज, उत्तर प्रदेश।नागरिक सेवाओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए जनपद कासगंज ने सितंबर 2025 माह के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल आवेदनों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ई-डिस्ट्रिक्ट योजना शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना है, जिसके लिए शासन स्तर पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग एवं राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा निरंतर निगरानी और समीक्षा की जाती है।

???? सितंबर 2025 के आधिकारिक आँकड़े (01-09-2025 से 30-09-2025 तक)

कुल प्राप्त आवेदन: 36,358

कुल निस्तारित आवेदन: 36,064

कुल स्वीकृत आवेदन: 33,031

निस्तारण प्रतिशत: 99.19%

99.19% की सफलता दर के साथ कासगंज ने प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्राप्त अधिकांश शेष आवेदन माह के अंतिम दिनों में दर्ज हुए थे, जो वर्तमान में जांचाधीन हैं।

विगत उपलब्धियां (2025 में लगातार प्रथम स्थान)

जून 2025 : 98.55% निस्तारण

जुलाई 2025 : 98.92% निस्तारण

अगस्त 2025 : 98.29% निस्तारण

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि निस्तारण कार्य जिले स्तर पर सतत् और प्राथमिकता से किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी ने तहसील एवं जिला स्तर पर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने निस्तारण कार्य में सहयोगरत सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है कि सभी नागरिकों को सरकारी सेवाएँ सुगमता और समयानुसार प्राप्त हों। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचालित जन सेवा केंद्र तथा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल नागरिकों को सीधे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

#dmkasganj #news #kasganjnews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *