कासगंज में चला यातायात चेकिंग अभियान, 58 वाहन चालकों के काटे गए चालान

कासगंज में चला यातायात चेकिंग अभियान, 58 वाहन चालकों के काटे गए चालान

हूटर, ब्लैक फिल्म और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन चालक आए पुलिस की पकड़ में

कासगंज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में कासगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में नदरई तिराहा, मंडी तिराहा, अमापुर रोड और बिलराम गेट चौराहा पर यह अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

हूटर लगाने वाले वाहन = 01

ब्लैक फिल्म वाले वाहन = 01

गलत नंबर प्लेट वाले वाहन = 09

शासकीय एवं जाति सूचक शब्द लिखे वाहन = 12

इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23+35 कुल = 58 वाहन चालकों के चालान किए गए।

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि “यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।”

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *