गंगा कटान से प्रभावित ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

गंगा कटान से प्रभावित ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कासगंज।ग्राम किसौल, किलोनी, सुनगढ़ी क्षेत्र एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने शुक्रवार को गंगा कटान की गंभीर समस्या को लेकर जिला अधिकारी कासगंज प्रणय सिंह को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुशांत सांवरे को सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई–अगस्त 2025 में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने और सिंचाई विभाग की गलत ठोकर व्यवस्था के कारण गंगा की धारा उनकी ओर मुड़ गई। इसके चलते हजारों बीघा उपजाऊ भूमि, ट्यूबवेल, मकान और संपत्तियां जलमग्न हो गईं। कई गरीब परिवारों के मकान पूरी तरह बह गए हैं और आज भी गंगा लगातार कटान कर रही है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रमुख मांगें रखीं—

1. जिन किसानों की भूमि गंगा में समा गई है, उन्हें ग्राम समाज की भूमि आवंटित की जाए।2. फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाए।3. प्रभावित किसानों के बिजली बिल व केसीसी लोन माफ किए जाएं।4. गंगा कटान रोकने के लिए पक्की ठोकरें तत्काल बनाई जाएं।5. मकान और ट्यूबवेल के नुकसान का सर्वे कराकर पुनर्वास की सुविधा दी जाए।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सैकड़ों परिवारों का जीवन संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *