कासगंज की ऐतिहासिक रामलीला में सजीव हुआ राम-रावण युद्ध, धू-धू कर जला रावण का पुतला

कासगंज की ऐतिहासिक रामलीला में सजीव हुआ राम-रावण युद्ध, धू-धू कर जला रावण का पुतला ????

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)रामलीला कमेटी कासगंज (रामलीला के जनक पंडित हर सुख पाठक के परपौत्र ओम पाठक के संरक्षण में) के तत्वावधान में प्रभु पार्क एवं बाराद्वारी घंटाघर मंच पर चल रही रामलीला में बुधवार की रात राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन हुआ। कलाकारों के अद्भुत अभिनय ने इस प्रसंग को जीवंत कर दिया।

रावण वध के उपरांत परंपरा अनुसार रावण का विशाल पुतला दहन किया गया, जो देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा। इस दृश्य को देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। प्रभु पार्क परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा और दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था।

मंचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व पीएसी बल तैनात रहे, जिन्होंने भीड़ को व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाई।

इस आयोजन की सफलता में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। इनमें अध्यक्ष संजय धूपड़, महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ, कोषाध्यक्ष अमरीष वशिष्ठ, मुख्य मेला प्रबंधक जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमित गुप्ता (बाबा), पूर्व अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी मराठा, पूर्व महामंत्री दीपक गुप्ता चेयरमैन, अजय डांगरा (सेल्फी मीडिया प्रभारी), पीयूष डांगरा, आयुष सोमानी, प्रदीप माहेश्वरी (कार्यालय प्रभारी), पंकज मिश्रा, नीरज गुप्ता, विनीत अग्रवाल, सच्चिदानंद डांगरा, प्रदीप काबरा, कृष्ण मुरारी दरगढ़, वरुण माहेश्वरी, गौरव पाल, राजेश सारड़ा, आकाश शर्मा, विकास साहू, प्रमोद साहू, दुर्गेश दुबे, राहुल वार्ष्णेय, इंद्रमोहन गुप्ता, गुल्लू वार्ष्णेय, अनुपम मिश्र ‘अणु’, भरत पंडितजी सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

जनपद का संपूर्ण मीडिया जगत भी प्रभु पार्क में मौजूद रहा और इस ऐतिहासिक रामलीला के अद्भुत मंचन का साक्षी बना।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *