दशहरा पर रावण दहन की तैयारियों पर मौसम की मार
कासगंज और सोरों में बारिश से भीगे रावण, ट्रिपाल व पॉलिथीन से बचाने में जुटी रामलीला समितियां





कासगंज ब्यूरो। (सचिन उपाध्याय)जनपद कासगंज में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न कस्बों में रावण और कुंभकरण का दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। कासगंज में रावण दहन प्रभु पार्क में होता है, जबकि तीर्थनगरी सोरों में यह आयोजन मेला मैदान व रामलीला मैदान में किया जाता है।
गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर बाद हुई बारिश से दशहरा की तैयारियों में खलल पड़ गया। बारिश से मैदान में पड़े रावण के पुतले भीग गए। आयोजकों ने उन्हें ट्रिपाल और पॉलिथीन से ढककर सुरक्षित रखने का प्रयास किया।
बारिश का असर दशहरा की झांकियों पर भी पड़ा। मेला मैदान में खड़ी झांकियों को पॉलिथीन से ढका गया ताकि सजावट और मूर्तियों को नुकसान न हो।
इधर, सोशल मीडिया पर इस बार मज़ाकिया चर्चा भी छाई हुई है कि रावण “डूबकर मरेगा या जलकर”। वहीं सोरों क्षेत्र की रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि “मौसम खराब जरूर है, लेकिन हमारी तैयारी पूरी है। पुतलों और झांकियों को ढकने के लिए पॉलिथीन व ट्रिपाल की व्यवस्था कर दी गई है।”
Author: Soron Live 24

