नवरात्रि पर कासगंज कलेक्ट्रेट में कन्या पूजन, अन्नप्राशन एवं गोदभराई का आयोजन

 

नवरात्रि पर कासगंज कलेक्ट्रेट में कन्या पूजन, अन्नप्राशन एवं गोदभराई का आयोजन

सदर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ विशेष कार्यक्रम

कासगंज, 30 सितम्बर।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कासगंज कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में कन्या पूजन, अन्नप्राशन एवं गोदभराई का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सचिन भी मौजूद रहे।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में—

5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।

21 कन्याओं का कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया गया।

सभी बच्चों एवं कन्याओं को भोजन, मिष्ठान, फल, खिलौने और उपहार भेंट किए गए।

सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला आरक्षण और इज्जत घर निर्माण जैसी योजनाओं पर कार्य कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री जी का सपना है कि बेटियां आगे बढ़कर देश को विकसित भारत बनाएंगी।’’

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद स्तर पर पहली बार आयोजित हुआ है। उन्होंने माताओं, बहनों और बेटियों से आह्वान किया कि वे मिशन शक्ति और पोषण अभियान जैसी योजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *