मिशन शक्ति फेज-5 के तहत हरकी पैड़ी पर मां गंगा की आरती

महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध की जानकारी
कासगंज। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मंगलवार को मां गंगा हरकी पैड़ी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीएम कासगंज ने किया।
आरती के दौरान महिलाओं और बच्चियों को हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव और सरकार की विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर पालिका के बड़े बाबू पंकज कुमार द्वारा दीप जलाकर “मिशन शक्ति 5.0” लिखा गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार सुमित कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों, महिलाओं और बच्चियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
—
Author: Soron Live 24

