बीआरसी गोरहा पर शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 7 बैचों में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षामित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

बीआरसी गोरहा पर शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
7 बैचों में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षामित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

कासगंज। बीआरसी गोरहा पर बुनियादी भाषा, संख्याज्ञान और एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 18 अगस्त 2025 से प्रारंभ हुआ था।

खण्ड शिक्षा अधिकारी रामरूप ने बताया कि प्रशिक्षण 7 बैचों में आयोजित किया गया। प्रत्येक बैच में 100 शिक्षकों को पाँच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और बच्चों को निपुण बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

एसआरजी रोहिताश ने नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला। एआरपी मयूरेश दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक विद्यालयों में संदर्शिका आधारित शिक्षण योजनाओं को लागू करेंगे और अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने में योगदान देंगे।

एआरपी शैलेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि संदर्शिका, कार्य पुस्तिका और शिक्षण-अधिगम सामग्री का प्रयोग करके शिक्षक शिक्षण को प्रभावी बनाएंगे और नियमित आकलन करेंगे जिससे बच्चों की प्रगति को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संदर्भ दाता राजबहादुर, सत्यप्रकाश नौहवार, सियाराम, नरेश (लिपिक), आशीष वर्धन, गौरव राजपूत और मोहित कुमार (लेखाकार) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#कासगंज

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *