मिशन शक्ति के प्रयास, महिलाओं को आ रहे हैं रास मिशन शक्ति 5.0 से प्रेरित होकर युवक ने वापस ली छेड़छाड़ की झूठी शिकायत

मिशन शक्ति के प्रयास, महिलाओं को आ रहे हैं रास
मिशन शक्ति 5.0 से प्रेरित होकर युवक ने वापस ली छेड़छाड़ की झूठी शिकायत

 

कासगंज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ समाज में नई सोच पैदा कर रहा है। इसी कड़ी में कासगंज जनपद में एक युवक ने अपनी पत्नी को मोहरा बनाकर दी गई झूठी छेड़छाड़ की शिकायत वापस ले ली।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के दौरान मामला थाना सोरों में सामने आया।

गांव बघेला पुख्ता निवासी राम ने थाना सोरों पर विपक्षी मोनू पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी कि उसने आवेदक की पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिकित्सकीय परीक्षण कराया और जांच चौकी प्रभारी लहरा बीएल शर्मा को सौंपी।

हालांकि, 30 सितम्बर को ही आवेदक अपनी पत्नी के साथ थाना पहुंचा और बताया कि मिशन शक्ति अभियान के बारे में अखबार और सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मोहरा बनाकर विपक्षी पर झूठा आरोप लगाया था। दरअसल, विवाद पहले बेचे गए एक मोबाइल चार्जर को लेकर हुआ था, जिस पर कहासुनी और मारपीट हो गई थी।

युवक ने मिशन शक्ति से प्रेरणा लेते हुए अपनी पूर्व शिकायत वापस ली और केवल मारपीट की घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 351(3), 352, 333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *