तीर्थ नगरी सोरों श्रीरामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन

सोरों (कासगंज)(सचिन उपाध्याय /रवि श्रोतीय)गुरुवार।तीर्थ नगरी सोरों श्री रामलीला महोत्सव में गुरुवार को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, बाणासुर-रावण संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीलाओं का मंचन किया गया।
तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति के तत्वाधान में हरि पैड़ी के निकट श्री रामलीला का मंचन चल रहा है। गुरुवार को सर्वप्रथम कासगंज ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह लोधी ने अपने साथियों के साथ प्रभु श्रीराम की भव्य आरती की। आरती के उपरांत रामलीला का मंचन शुरू किया गया।
गुरुवार को सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, लक्ष्मण-भगवान परशुराम संवाद लीलाओं का मंचन स्थानीय जिला कलाकारों द्वारा किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे रामलीला का मंचन देखने पहुंचे। बाणासुर-रावण संवाद एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद देख दर्शक स्तब्ध रह गए। वहीं सीता स्वयंवर में पहुंचे जालंधर नरेश चुटकुला को देखकर दर्शक हंसी नहीं रोक पाए। उसने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष सौरभ पचौरी, मनीष पंडा, सौरभ दीक्षित, शिवशंकर बावरिया, अंशुल दुबे, दीपक बढ़गैंया, हीरा लाल सर्राफ, ललित मोहन तिवारी, राम अवतार, मनोज चौहान, कथा व्यास मूलचंद तिवारी, कमल नयन, संजय चौधरी, राजीव बारबरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

