राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए बारह मैच

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए बारह मैच

 

कासगंज।जनपद के फरीदनगर सोरों जी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विवेक राजपूत प्रबंधक एन.आर. पब्लिक स्कूल प्रहलादपुर, डॉ प्रदीप यादव, डॉ भावना टिम्बल प्रो.एम. जे.डिग्री कॉलेज, भानुप्रताप, राजेश कुमार महासचिव उप्र कबड्डी संघ एवं अमित रिछारिया क्रीड़ा अधिकारी बदायूं आमंत्रित थे। दूसरे दिन कुल बारह मैच खेले गए जिसमें आगरा छात्रावास, वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, आगरा, प्रयागराज और मेरठ की टीमों ने विजय हासिल की। प्रतियोगिता में संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया। निर्णायक के रूप में सुरेश कुमार सिंह, मो.अकरम, सत्येंद्र कुमार, रामपाल, कु.अंजनी वर्मा, विनोद कुमार यादव, देवेंद्र यादव, पी.के.पांडे, प्रांजली पटेल, अनूप सिंह, कु.क्षमा शर्मा, अनिल कुमार, हूब लाल, कु.राजश्री, अर्चना पाल, शराफत अली, कु. पुष्पा यादव, प्रेम सिंह यादव एवं जितेंद्र कुमार नागर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी सहायक प्रशिक्षक आगरा, राजेंद्र कुमार, यादराम, अजयपाल सिंह, मुनेश कुमार, दीनदयाल, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, ब्रजेश यादव, नरेंद्र कुमार, शिल्पी, मुन्नालाल, राजकुमार, डॉ जय सिंह, डॉ अर्जुन सिंह, राजाबाबू आदि उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *