मिशन शक्ति फेज-5: महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

कासगंज,महिला सशक्तीकरण आज विकास की मुख्यधारा का प्रमुख आधार बन चुका है। यह केवल व्यक्तित्व की पहचान से संबंधित नहीं है, बल्कि मानव अधिकारों और सामाजिक न्याय का भी विश्लेषण करता है। एक सशक्त महिला वही है, जो आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ अपने जीवन को नियंत्रित करने की क्षमता रखती है और सामाजिक, राजनीतिक वातावरण को समझते हुए निर्णय लेने में सक्षम होती है।
इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत कासगंज पुलिस की महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत करूआ देवता जात मेला गंगागढ़,
थाना अमांपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम वीनपुर कलां स्थित श्री हनुमान मंदिर,
थाना कासगंज क्षेत्र के चामुंडा मंदिर परिसर,
थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोशपुर भूपालगढ़ी,
थाना सहावर क्षेत्रांतर्गत मां दुर्गा पूजा ग्राम हीरापुर,
थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रांतर्गत राधा कृष्ण मंदिर शहबाजपुर,
थाना पटियाली क्षेत्रांतर्गत दुर्गामाता मंदिर ग्राम बहोरनपुरा,
थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बहोटा,
थाना सिढ़पुरा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंदिर मौ. पन्त नगर,
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर बहोरा तथा
महिला थाना क्षेत्रांतर्गत मां शीतला मंदिर सोरों गेट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ संबंध, न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग एवं झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा, प्रेम संबंधों में पलायन, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के सतर्क उपयोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, कानूनी प्रावधानों और महिलाओं के अधिकारों पर भी चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का वास्तविक अर्थ है महिलाओं का बौद्धिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी रूप से मजबूत होना। महिलाएं स्वतंत्र होकर अपना लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए आत्मनिर्भर बनें।
Author: Soron Live 24

