कासगंज में भीषण सड़क हादसा : आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल।



कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोरों-सहावर मार्ग पर इंडेन गैस गोदाम के निकट तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को सीएचसी सोरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान
रूप किशोर (35) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी नगला रामचंद्र, सोरों कासगंज,अंशु कुमार (20) पुत्र राजेंद्र, निवासी मांमो, जनपद कासगंज।
घायल रवि (24) पुत्र कन्हैया लाल, निवासी कमालगंज, फर्रुखाबाद ,नितिन (20) पुत्र हेतराम, निवासी हुमायूं पुर, सोरों (कासगंज)
???? हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Soron Live 24

