निःशुल्क सरसों बीज की मिनीकिट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
कासगंज।जनपद में निःशुल्क तिलहन एवं दलहन की फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को राज्य सहायता प्राप्त बीजों की मिनीकिट का वितरण किया जाना है। जिसके लिए किसानों को कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि जनपद को निःशुल्क सरसों बीज की 6700 मिनीकिट वितरित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पोस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से सरसों बीज की मिनी किट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में जनपद के किसानों से उक्त पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है जिससे अधिकतर किसान योजना से लाभान्वित हो सकें।
Author: Soron Live 24

