नारायण होम्योपैथिक क्लीनिक का एमएलसी रजनीकांत ने किया उद्घाटन

नारायण होम्योपैथिक क्लीनिक का एमएलसी रजनीकांत ने किया उद्घाटन

होम्योपैथिक का आज भी चिकित्सा सेवा में विशेष योगदान एमएलसी

कासगंज।
शहर के सहावर गेट स्थित गली नल वाली में नारायण होम्योपैथिक क्लीनिक का बुधवार को एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भी देश की चिकित्सा सेवा में होम्योपैथी का एक विशेष महत्व है। क्रॉनिक जैसी बीमारियों को इसी पैथी द्वारा पूर्ण रूप से सही किया जा सकती हैं। वह एच पी एन दुबे प्रधानाचार्य श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज के पुत्र डॉ आदित्य दुबे की होम्योपैथिक क्लिनिक के उद्घाटन समारोह पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उनके द्वारा शुभकामना देते हुए सफलता की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत गुप्ता, श्री गणेश इंटर कॉलेज के प्रबंधक विकास तायल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार गुप्ता,भाजपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह वर्मा, डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार महेश्वरी, प्रधानाचार्य आलोक कुमार दुबे, सत्य प्रकाश मिश्रा, रईस अहमद हाशमी, एदल सिंह, अभिषेक पांडे, विमल कुमार सिंह, अजय माहेश्वरी, वेद प्रकाश, जितेंद्र पाल सिंह, प्रवीण माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय,अमित अग्रवाल, संजय कश्यप, तारकेश्वर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *