कासगंज में यातायात पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, 41 वाहन चालकों के चालान

कासगंज में यातायात पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, 41 वाहन चालकों के चालान

कासगंज। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस ने राजकोल्ड तिराहा अमापुर रोड, कासगंज पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। टीएसआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा के साथ की गई इस कार्रवाई में कई वाहन नियम उल्लंघन के मामले सामने आए।

अभियान के दौरान 02 वाहनों से हूटर उतरवाए गए तथा 03 वाहनों की ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। वहीं, वाहन पर बत्ती लगाने, गलत नंबर प्लेट लगाने, शासकीय शब्द तथा जाति सूचक शब्द अंकित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 41 वाहन चालकों के चालान किए गए।

टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि “यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।”

संयुक्त अभियान से यातायात नियमों के प्रति लोगों में सजगता और जागरूकता का संदेश गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *