कासगंज: पहले नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े मां के भक्त, चामुंडा धाम में लगा श्रद्धालुओं का सैलाब

कासगंज।आज से शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत के साथ ही कासगंज जनपद के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विशेष रूप से सोरों स्थित प्राचीन मां चामुंडा मंदिर व बटुक नाथ ज्यापीठ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्त लाइन में लगकर एक-एक कर माता रानी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते नजर आए।
नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कर्मियों की तैनाती कर भक्तों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
???? श्रद्धालुओं के विचार
???? श्रद्धालु अखिलेश अग्रवाल ने कहा, “नवरात्रि का पहला दिन हमारे लिए बेहद पावन है। मां के दर्शन से मन को असीम शांति और शक्ति मिलती है। हमारी प्रार्थना है कि माता रानी सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।”
???? श्रद्धालु आलोक ने बताया, “हर साल नवरात्रि पर मैं मां चामुंडा के दरबार में हाजिरी देने आता हूं। यहां का माहौल बेहद दिव्य है, श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। माता रानी के आशीर्वाद से सबका जीवन मंगलमय हो।”
Author: Soron Live 24

