अधिवक्ताओं ने सदर विधायक के साथ की मुख्यमंत्री से मुलाकात

कासगंज। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर विधायक के साथ मुख्यमंत्री के कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष चैंबर निर्माण की प्रक्रिया को पूर्ण कराने की मांग रखी। विधायक ने भी क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखे। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं की मांग और विधायक के प्रस्ताव अमल करने का आश्वासन दिया है।
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के साथ कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर दुबे, महासचिव महीपाल सिंह राजपूत लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान वराह क़ी प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं के बारे मे जानकारी दी। विधायक ने मोहनपुरा से नंदे नगला तक मार्ग के चौड़ीकरण और कासगंज बाईपास से सलेमपुर तक मार्ग निर्माण के प्रस्ताव रखे। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। अधिवक्ताओं ने जिला सत्र न्यायालय परिसर में निर्मित हो रहे अधिवक्ता चैंबर की धनराशि निर्गत न होने की समस्या बताई। अध्यक्ष ने कहा कि धनराशि अवमुक्त न होने से निर्माण कार्य रुक गया है, इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर दुबे, महासचिव महीपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ अधिवक्ता जयकुमार सक्सेना, अधिवक्ता रामनिवास राजपूत, अधिवक्ता अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।
#kasganj #news #YogiAdityanath
Author: Soron Live 24

