सेवाभारती की संघ शताब्दी वर्ष संबंधी बैठक संपन।

कासगंज ।सेवाभारती द्वारा संघ शताब्दी वर्ष संबंधी एक आवश्यक बैठक का आयोजन अशोक नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर किया गया। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र एवं कार्यकर्ताओं के परिचय के साथ हुआ।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली सौ वर्ष पूर्ण होने पर 2 अक्टूबर से एक वर्ष तक चलने वाले सेवा कार्यक्रमों पर सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधु अपने-अपने क्षेत्र में सेवा कार्यों की योजना तैयार करें और यह सुनिश्चित करें कि शताब्दी वर्ष में हर घर तक संघ द्वारा विगत सौ वर्षों में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी पहुँचे, ताकि आमजन में भी सेवाभाव की प्रेरणा जागृत हो सके।
बैठक का संचालन राहुल गुरहार ने किया। इस दौरान डॉ. पंकज वार्ष्णेय, प्रताप सिंह लोधी, राजेंद्र सिंह, गीता सोलंकी, डॉ. गिरीश भारत, पप्पू शाक्य, राहुल गुरहार, मोनू श्रीवास्तव, नेम किशोर राजपूत, मुकेश राजपूत, मानेश यादव, पंकज प्रजापति, पुष्पेंद्र यादव, सौरभ साहू, डॉ. राज वर्मा, अभय वर्मा, सत्यवीर सिंह, आकाश, आधार कुमार, दूरबीन, दीपेश, प्रमोद, सौरभ, नितिन, राज मौर्य, प्रेम सिंह, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में सेवाभारती कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

