सोरों में यातायात अभियान: 3 वाहनों से हूटर उतरवाए, 67 चालान

सोरों/कासगंज।सोरों-कासगंज मार्ग पर वराह भगवान तिराहे पर एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा एवं कासगंज टीएसआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 3 वाहनों से हूटर उतरवाए गए, 4 वाहनों की काली फिल्म हटवाई गई तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 67 वाहन चालकों के चालान किए गए।
टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Soron Live 24

