सोरों में शहीदों, साहित्यकारों व समाजसेवियों के निमित्त तर्पण जलदान

सोरों में शहीदों, साहित्यकारों व समाजसेवियों के निमित्त तर्पण जलदान

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने पितृ विसर्जनी अमावस्या पर किया आयोजन

oplus_1024
oplus_1024
oplus_1024
oplus_1024
तर्पण करते लोग
तर्पण कराते आचार्य शुभम मिश्रा 

 

 

कासगंज (सचिन उपाध्याय)।तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों ने देश के शहीदों, साहित्यकारों, बलिदानियों एवं समाजसेवियों के निमित्त सोरों कुंड में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर तर्पण व जलदान कार्यक्रम आयोजित किया।

शहीदों और साहित्यकारों के स्मरण का संकल्प

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि देश के अमर शहीद, साहित्यकार एवं समाजसेवियों के निमित्त आज सोरों कुंड में जलदान और तर्पण किया गया। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति और बलिदानों की याद दिलाना है।

शहीद चंदन गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

संघ के प्रवक्ता उमेश पाठक ने बताया कि जलदान-तर्पण कार्यक्रम देशभर के शहीदों के अलावा कासगंज के शहीद चंदन गुप्ता के नाम पर भी विशेष रूप से किया गया।

स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

स्वतंत्रता सेनानी के वंशज अशोक कुमार पांडे ने कहा कि पितृ विसर्जनी अमावस्या पर शहीदों और बलिदानियों के लिए जलदान-तर्पण कर कृतज्ञता व्यक्त की गई।

मंत्रोच्चारण के बीच हुआ तर्पण

आचार्य शुभम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शहीदों व साहित्यकारों के नाम पर तर्पण जलदान कराया।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा, प्रवक्ता उमेश पाठक, स्वतंत्रता सेनानी वंशज अशोक पांडे, जिला अध्यक्ष श्याम दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पंडित, प्रमोद उपाध्याय, राधाकृष्ण विजय, रामदास, सतीश बरबारिया सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *