मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत @2047 के संबंध में हुई संगोष्ठी

मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत @2047 के संबंध में हुई संगोष्ठी

 

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)शनिवार को मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत विजन@2047 के संबंध में आडिटोरियम,पुलिस लाईन, कासगंज में संगोष्ठी हुई।।इस संगोष्ठी की मुख्य अतिथि श्री एल वेंकटेश्वर लू आई ए एस ( अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक उपाम व एस आई आर डी) रहें जिन्होंने विकसित भारत को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये साथ ही ज़मीनी स्तर पर कार्ययोजना कैसे लागू हो ये भी बताया।। जिला अधिकारी महोदय प्रणय सिंह ने भी विजन‌ @2047 पर विचार प्रकट किये। पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा ने मिशन शक्ति फेज 5 के बारे में विस्तार से चर्चा की।इस
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महोदय श्री एल वेंकटेश्वर लू,जिला अधिकारी कासगंज प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सचिन यादव,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित रहते हुए अपने-अपने विचार प्रकट किये।
साथ ही कासगंज विकास खंड के एस आर जी रोहिताश,शिक्षक चंद्रहास,कौशल किशोर कुशवाह, प्रदीप सिंह,प्रवीन सोरों विकास खंड से शिक्षिका सपना सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाये उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *