कासगंज में यातायात पुलिस की सख्ती, 154 वाहनों के चालान से वसूले गए 2.31 लाख रुपए

????कासगंज में यातायात पुलिस की सख्ती, 154 वाहनों के चालान से वसूले गए 2.31 लाख रुपए

 

कासगंज।सदर तहसील कासगंज के सामने रोड पर अनाधिकृत रूप से खड़े दोपहिया वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 39 दोपहिया वाहनों को नो पार्किंग नियम का उल्लंघन करने पर चालान किया गया, जिससे 19,500 रुपये ऑनलाइन शमन शुल्क जमा कराया गया।

इसके अलावा यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों पर कुल 115 वाहनों के चालान किए गए। इनसे 2,11,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान जिन नियमों का उल्लंघन पाया गया उनमें—

दोपहिया वाहन पर हेलमेट न पहनना

चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाना

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना

गलत दिशा में वाहन चलाना

मोडिफाइड साइलेंसर लगाना

नाबालिग द्वारा वाहन चलाना

जैसे गंभीर यातायात अपराध शामिल थे।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *