स्वच्छता सेवा पखवाड़े की शुरुआत: केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने सोरों वराह घाट पर लगाई झाड़ू

कासगंज ।(सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। इसी क्रम में बुधवार की सुबह तीर्थ नगरी सोरों के श्री वराह विश्राम घाट पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर मंडल पदाधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वराह घाट पर अपने पितरों के निमित्त तर्पण एवं जलदान किया तथा भगवान वाराह के दर्शन किए। दर्शन उपरांत उन्होंने स्वच्छता सेवा पखवाड़े की शुरुआत करते हुए झाड़ू लगाई।
केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आज से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की जा रही है। आने वाले 15 दिनों तक समाजहित के अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हमारा उद्देश्य है कि स्वच्छता और सेवा जन-जन का संकल्प बने।”
भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा – “सोरों तीर्थनगरी में स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। सेवा पखवाड़े के तहत कार्यकर्ता समाजसेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को धरातल पर उतारना ही हमारा लक्ष्य है।”
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया, आशुतोष त्रिवेदी, संजय दुबे, मनोज भारद्वाज मधुबन, संपूर्ण आनंद भारद्वाज, योगेंद्र बाबू निर्भय, विशाल पाठक, राहुल पाठक, राहुल तिवारी, श्रीकांत तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, आकाश महेरे, रामगोविन्द तिवारी, गोविंद तिवारी, सविता गुप्ता, सांत्वना पाराशर, नीरज रावत, विवेक महेरे, रिंकू पचौरी,विट्टू बोस, गिरीश वार्ष्णेय , अभिषेक वशिष्ठ, नीतू सिंह,समेत अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

