गंगा कटान से बचाव हेतु ग्रामीणों ने लगाई गुहार,डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

कासगंज। गंगा नदी के तेज कटान से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से पक्का बांध और पक्की पचंयत निर्माण की मांग की है।
ग्राम मुजफ्फर नगर पोस्ट बाजनगर, तहसील सहावर, जिला कासगंज के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रेषित प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 2012 में गंगा के कटान को रोकने के लिए कच्चा बांध और बैग बोरी से रोकथाम की गई थी। लेकिन अब गंगा के पानी का बहाव और दबाव तेज होने से उक्त बांध लगभग समाप्त हो चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में कटान गांव से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है, जबकि गंगा का दबाव लगभग 450 मीटर तक गांव की ओर बढ़ रहा है। यदि समय रहते रोकथाम के ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले वर्ष 2026 तक मुजफ्फर नगर के साथ-साथ आसपास के गांव— मनिकापुर, विकास फॉर्म, शहजादपुर, बाजनगर, मंगरूगढ़ और जोकनापुर पूरी तरह गंगा कटान की चपेट में आ जाएंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे न केवल उपजाऊ भूमि जलमग्न हो जाएगी, बल्कि जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल प्रभाव से पक्का बांध और पक्की पंचायत का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
मांग करने वालों में प्रमुख रूप से
पुनीत सिंह, महेन्द्र पाल, मंजेश्वरी देवी, बृजेश, राजकुमार, हरीशंकर, गुलशन, प्रेमपाल, बसंत सिंह आदि शामिल हैं।
#kasganj #DMkasganj
Author: Soron Live 24

