दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड सोरों की बैठक संपन्न

सोरों। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड सोरों की मासिक बैठक जय अंबे गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा आगामी दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम को भव्य और विशाल रूप में आयोजित करने की योजना बनाई गई।
बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला मंत्री नवीन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक गोविंद महेरे, प्रखंड अध्यक्ष वरुण कुमार, प्रखंड मंत्री जीतू मौर्य, निक्की निर्भय, ओमवीर मौर्य, यश महेरे, राजकुमार, सुधांशु भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

