सोरों में भाजपा मंडल कार्यशाला संपन्न, सेवा पखवाड़ा और चुनावी रणनीति पर बनी रूपरेखा

सोरों में भाजपा मंडल कार्यशाला संपन्न, सेवा पखवाड़ा और चुनावी रणनीति पर बनी रूपरेखा

 

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी सोरों नगर की मंडल कार्यशाला सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। कार्यशाला में 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तय की गई।

मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कार्यशाला में आगामी सेवा पखवाड़ा व त्रिस्तरीय चुनाव की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी ने कहा कि 17 सितम्बर से विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जीवन प्रदर्शनी आदि प्रमुख हैं।

जिला मंत्री कृष्णकांत ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी की जयंती पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय चुनावों—पंचायत, स्नातक व शिक्षक एमएलसी—की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

कार्यशाला का संचालन आशुतोष त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर योगेश चौधरी, मनोज मधुबन, सम्पूर्णनंद भारद्वाज, कैलाश मिश्र, गिरीश वार्ष्णेय, नानकचंद गुप्ता, शिव बैन्देल, रवि सभासद, राहुल पाठक, मनीष शर्मा, प्रमोद चौहान, कन्हैयालाल बघेल, सांत्वना पाराशर, सीमा शाक्य, धर्मेंद्र कुमार, विशाल पाठक, बिट्टू बोस, विजयगिरी सभासद, सोहन पाल, राजेश कुमार, नितेश पचौरी, अंशुल, जय सिंह, पवनेश, राहुल पचौरी, अवनीश वशिष्ठ, अमरनाथ तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *