कासगंज में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 175 वाहनों के चालान, ₹2.99 लाख का शमन शुल्क
कासगंज। यातायात नियमों के पालन को लेकर कासगंज यातायात पुलिस ने शनिवार को कड़ी कार्रवाई की। प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में सहावर रोड, बस स्टैंड और राज कोल्ड तिराहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट न लगाना, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चलाना और मोडिफाइड साइलेंसर लगाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती गई।
पुलिस ने कुल 175 वाहनों का चालान कर ₹2,99,000 का ऑनलाइन शमन शुल्क वसूला। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके
Author: Soron Live 24

