सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई भाजपा की कार्यशाला

जिला प्रभारी ने जिले के चुनाव संयोजकों को कार्यशाला में दिए चुनावी निर्देश
कासगंज। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाले भाजपा के सेवा पखवाडा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की। आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने की अपील की।
कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी पूनम बजाज ने बताया कि आगामी वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं शिक्षक स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए चुनाव होने हैं, इसी के तहत पार्टी ने जिले से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक की तैयारी के लिए कमर कस ली है। जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के सभी विभागों मोर्चा, प्रकल्पों एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि जिन पदाधिकारी को दायित्व सौंपे गए हैं, वह बूथ स्तर तक जाकर घर-घर पहुंच कर स्नातक कर चुके एवं उनके बूथ पर रह रहे शिक्षकों की लिस्ट तैयार करने में मदद करें, जिससे शिक्षकों के नाम वोटर लिस्ट में आ सकें। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम पार्टी करेगी। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा। 25 सितंबर को भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन है, इसके तहत कार्यक्रम जनपद में रखे गए हैं। दो अक्तूबकर को गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता कार्यक्रम पूरे जनपद में होगा। कार्यशाला को भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिला संयोजक स्नातक कौशल साहू, जिला संयोजक पंचायत महेंद्र सिंह बघेल जिला संयोजक शिक्षक योगेंद्र चौहान, जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा कृष्णकांत वशिष्ठ, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान गौरी शंकर शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, श्याम सुंदर गुप्ता, शिवकुमार भारद्वाज, अनुरोध प्रताप सिंह चौहान, डा. बीडी राणा, सतेंद्र कश्यप, रामनिवास राजपूत, रवींद्र वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, केपी सिंह, शरद गुप्ता, रामगोविंद महेरे, शिव प्रताप सोलंकी, उत्तम चंद्र पाथरे, जितेन्द्र बघेल, विष्णुदेव पाठक, प्रीति चौहान, किरण सोलंकी, कृष्णा राजपूत, नरेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, सुनील गुप्ता, कृष्णकांत, दिनकर राव चतुर्वेदी, डीएस लोधी, कुलदीप प्रतिहार, मनोज शर्मा, मयंक अग्रवाल, धर्मवीर सोलंकी, प्रदीप वर्मा, प्रदीप चौहान, मनोज चौहान, कर्मवीर सिंह सोलंकी, योगेश चौधरी, रविंद्र ब्रह्मचारी, अनुपम यादव, तेजेंद्र लोधी, हिमांशु उपाध्याय, हरी सिंह बघेल, श्यामू यादव, चित्र सिंह सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

