गंगा की बाढ़ का पानी सोरों बिजली घर में घुसा, आपूर्ति ठप होने का खतरा

गंगा की बाढ़ का पानी सोरों बिजली घर में घुसा, आपूर्ति ठप होने का खतरा

 

कासगंज।जनपद कासगंज के सोरों मेला ग्राउंड स्थित बिजली घर में गंगा की बाढ़ का पानी घुस जाने से विद्युत आपूर्ति पर संकट गहराने लगा है। बिजली घर के आसपास बुद्धि गंगा बहती है, जिसमें इस समय गंगा की बाढ़ का पानी तेजी से लबालब भर रहा है।

बिजली घर के चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, जिससे विद्युत कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि यदि बाढ़ का पानी इसी तरह बिजली घर में भरता रहा तो सोरों कस्बा की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है।

विद्युत कर्मचारी पंपों के जरिए पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि बिजली घर के चारों ओर से पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *