सोरों में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया



सोरों (कासगंज)। कस्बा सोरों में ईद मिलादुन्नबी बारावफात का जुलूस बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया।
जुलूस की शुरुआत लहरा रोड मस्जिद से हुई, जो लहरा रोड, योग मार्ग, बड़ा बाजार, लहरा रोड, कछला गेट और सहावर गेट से होते हुए पुनः लहरा रोड पर संपन्न हुआ। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में इस्लामी झंडा और तिरंगा लेकर चल रहे थे। बच्चे और बुजुर्ग घोड़ों पर सवार होकर जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।
जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की टुकड़ियां तैनात रहीं।
जुलूस में अब्दुल हाफीज बरकाती, मोहम्मद राजू, इरफान रशीद, इमरान एनी, नाजिम, वसीम, समीर, गुड्डू, जीशान, कमाल मियां, इदरीश, इकरार सभासद, शाहिद, बबलू, आरिफ, इस्लाम, इमरान, जमील, सुलेमान, रफीक, कबीर आदि शामिल रहे।
Author: Soron Live 24

