यूपी पीसीएस में शिवम भारद्वाज का जलवा, प्रदेश में हासिल की 51वीं रैंक

सोरों (कासगंज): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) का परिणाम रविवार देर रात घोषित किया गया, जिसमें तीर्थ नगरी सोरों के मेधावी छात्र शिवम भारद्वाज ने शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में 51वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
शिवम की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने उन्हें लगातार बधाइयाँ दीं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित किया है कि छोटे शहरों के युवा भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
शिवम भारद्वाज, सोरों के मोहल्ला बाग निवासी तीर्थपुरोहित श्रीकृष्ण भारद्वाज के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
बताया जा रहा है कि शिवम अब उत्तर प्रदेश की राजस्व सेवा में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
शुभकामनाओं का तांता:
शिवम भारद्वाज को तीर्थ नगरी के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिवांशु दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, सभासद अतुल महेरे सहित तीर्थ नगरी के अनेक लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“शिवम की सफलता से सोरों का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ” #soronnews24 #kasganj #UPPCS
Author: Soron Live 24

